Sawan : सब परेशानियां होजायेगी दूर सावन में लगाए ये पांच पौधे

सावन भगवान शिव की कृपा पाने का सर्वश्रेष्ट महीना होता है
Sawan 2021: सावन के महीने में यह पांच पौधे लगाना होता है शुभ, बदल सकती है आपकी किस्मत
सावन Sawan का महीना शुरू हो चुका है। भगवान शिव की कृपा पाने का सर्वश्रेष्ट महीना होता है। माना जाता है कि सावन का महीना एक ऐसा महीना होता है जब पर्यावरण और भाग्य के दृष्टिकोण से कई सारे पौधे लगाए जा सकते हैं। ऐसे में इस खबर में हम आपको बताएंगे कि सावन में किन पौधों को लगाया जाए तो आपकी किस्मत बदल सकते हैं।
तुलसी
- सावन Sawan के महीने में तुलसी का पौधा घर के बीचों बीच लगाना शुभ माना जाता है। इसे कार्तिक मास में भी लगा सकते हैं। वैवाहिक जीवन की बेहतरी, सुख-समृद्धि और अच्छी सेहत के लिए तुलसी के पौधे के नीचे नियमित रूप से घी का दीपक जलाएं और परिक्रमा करें। रोज खाली पेट तुलसी के पत्ते और बीज खाने से संतान उत्पत्ति की समस्या खत्म हो सकती है। सुबह तुलसी के पत्ते खाने से बुद्धि और वाणी प्रखर होती है।
केले का पेड़
- सावन Sawan की एकादशी या गुरुवार को घर के पीछे या छत के पीछे की ओर केले का पेड़ लगाना चाहिए। केले के पौधे को कभी भी सामने की ओर नहीं लगाना चहिए। वैवाहिक जीवन की समस्या को दूर करने के लिए नियमित रूप से केले के पौधे में जल डालें। केले की जड़ को पीले धागे में बांधकर धारण करने से विवाह के योग जल्दी बनते हैं। इसके अलावा, इससे कुंडली का बृहस्पति मजबूत होना शुरू हो जाता है।
अनार का पौधा
- सावन Sawan में अनार का पौधा घर के सामने या मुख्य द्वार पर रात के समय में लगाना शुभ माना जाता है। इसे लगाने से घर का वातावरण अच्छा रहता है और नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। अनार का पौधा घर के सामने लगाने से घर पर तंत्र-मंत्र की क्रियाएं असर नहीं करती हैं। अनार के फूल को शहद में डुबोकर जल प्रवाह करने से जीवन के भारी से भारी कष्ट दूर होते हैं और व्यक्ति समस्याओं से मुक्त हो जाता है।
शमी का पौधा
- सावन Sawan में किसी भी शनिवार को शमी का पौधा लगाया जा सकता है। इसे घर के मुख्य द्वार के बाईं ओर लगाना शुभ माना जाता है। नियमित रूप से शमी के पौधे के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से शनि संबंधी पीड़ा कम होगी और सेहत अच्छी रहेगी। विजयदशमी के दिन शमी के पौधे की पूजा करने से धन का अभाव नहीं होता है।
पीपल का पौधा
- सावन Sawan में पीपल का पौधा किसी भी दिन लगा सकते हैं। हालांकि इसे सावन के गुरुवार के दिन लगाना शुभ माना जाता है। घर में कभी भी पीपल का पौधा नहीं लगाना चाहिए। पीपल का पौधा हमेशा पार्क या सड़क के किनारे लगाएं। पीपल की जड़ में जल देने से और परिक्रमा करने से संतान संबंधी दोष या समस्या नष्ट हो जाती है। इसके अलावा, ऐसा करने से घर-परिवार के लोग स्वस्थ रहते हैं। शनिवार के दिन शाम के समय पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से व्यक्ति के साथ दुर्घटना नहीं होती है। ऐसा करने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें
Facebook (https://www.facebook.com/nationalwmedia) और Twitter (https://twitter.com/nationalwmedia)