fbpx

दिग्गज अभिनेत्री शशिकला का 88 साल की उम्र में निधन

Shashikala Passes Away: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री शशिकला (Shashikala) अब नहीं रहीं। वह 88 वर्ष की थीं। अभिनेत्री का रविवार को उनके मुंबई स्थित आवास में निधन हो गया, हालांकि उनके परिवार की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Like, Share and Subscribe

मुंबई। दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री शशिकला (Shashikala) अब नहीं रहीं। वह 88 वर्ष की थीं। अभिनेत्री का रविवार को उनके मुंबई स्थित आवास में निधन हो गया, हालांकि उनके परिवार की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। वरिष्ठ राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल ने शशिकला के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, “दिग्गज अभिनेत्री शशिकला जी के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने कई महत्वपूर्ण भूमिकाओं को निभाते हुए भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

अगस्त, 1932 में जन्मीं शशिकला ने बॉलीवुड फिल्मों में सपोर्टिग और नेगेटिव रोल के साथ अपने अभिनय की छाप छोड़ी। उन्होंने 100 से अधिक बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। हाल फिलहाल वह ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘बादशाह’ और ‘मुझसे शादी करोगी’ में दिखी थी। शशिकला को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए 2007 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

Like, Share and Subscribe

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *