fbpx

दुबई में ईशा देओल का नए साल का जश्न, धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं; सौतेले भाई बॉबी की Comment चर्चा में

अभिनेत्री ईशा देओल के लिए यह पहला ऐसा साल है, जब उनके पिता धर्मेंद्र उनके साथ नहीं हैं। इसके बावजूद उन्होंने पिता की याद में नए साल का स्वागत किया। ईशा ने दुबई से अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिन पर बॉबी देओल की टिप्पणी खास चर्चा में आ गई है।

बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ कहे जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2026 को निधन हो गया था। उनके निधन को एक महीना बीत जाने के बावजूद परिवार और उनके बच्चे इस दुख से अब तक उबर नहीं पाए हैं। बेटी ईशा देओल लगातार सोशल मीडिया पर पिता की याद में तस्वीरें और वीडियो साझा कर रही हैं। वहीं, धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ की स्क्रीनिंग के दौरान बेटे सनी देओल भी भावुक नजर आए।

31 दिसंबर 2025 को जब पूरी दुनिया ने पुराने साल को विदा कर नए साल का स्वागत किया, उसी दौरान ईशा देओल ने पिता की याद में कुछ तस्वीरें साझा करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखी। इन तस्वीरों पर टिप्पणी करने से उनके सौतेले भाई बॉबी देओल खुद को रोक नहीं पाए।

ईशा ने दुबई में नए साल का स्वागत किया। भले ही इस बार उनके पिता उनके साथ नहीं थे, लेकिन नए साल में उन्होंने उनकी याद में एक खास पोस्ट शेयर की। पहली तस्वीर में ईशा आसमान की ओर इशारा करती नजर आ रही हैं, जैसे कुछ दिखा रही हों। दूसरी तस्वीर में आसमान में “लव यू पापा” लिखा हुआ दिखाई देता है।
इन तस्वीरों के कैप्शन में ईशा ने लिखा, “आप हमेशा खुश, स्वस्थ और मजबूत रहें। सभी को ढेर सारा प्यार।”
इन तस्वीरों पर बॉबी देओल की प्रतिक्रिया ने सभी का ध्यान खींचा। बॉबी ने कमेंट बॉक्स में दिल के इमोजी पोस्ट किए, जिस पर ईशा ने भी हार्ट इमोजी के साथ जवाब दिया।

ईशा देओल धर्मेंद्र और उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी की बेटी हैं, जबकि बॉबी देओल धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर के बेटे हैं। धर्मेंद्र के निधन के बाद देओल परिवार ने एक और हेमा मालिनी ने अलग शोकसभा का आयोजन किया था। भले ही दोनों परिवार अलग हों, लेकिन ईशा और अहाना देओल का सनी और बॉबी देओल के साथ अच्छा रिश्ता देखने को मिलता है। ईशा देओल ने सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग का भी आयोजन किया था, जहां उन्होंने सनी और बॉबी के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई थीं।

Like, Share and Subscribe

Leave a Reply

Your email address will not be published.Required fields are marked *

You may have missed