fbpx

दिल्ली में महाराष्ट्र की चटपटी महफ़िल — तीन दिन का ग्रैंड फूड फेस्टिवल

नई दिल्ली, 02 : महाराष्ट्र के खमंग (लज़ीज़) व्यंजनों का स्वाद दिल्लीवासियों को चखाने के उद्देश्य से राजधानी दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन में महाराष्ट्र खाद्य महोत्सव का आयोजन 12 से 14 दिसंबर 2025 के दौरान किया गया है। यह जानकारी महाराष्ट्र सदन की निवासी आयुक्त एवं सचिव आर. विमला ने दी।

कस्तूरबा मार्ग स्थित महाराष्ट्र सदन में आयोजित इस महोत्सव में महाराष्ट्र की विविध क्षेत्रीय खाद्य संस्कृतियों और कलाओं का संगम देखने को मिलेगा। नौ रसों से भरपूर स्वादिष्ट व्यंजनों की भरमार दिल्लीवासियों को इस अवसर पर अनुभव करने को मिलेगी।


प्रसिद्ध शेफ विष्णु मनोहर करेंगे उद्घाटन

व्यंजनों की भव्य मेज़वानी

इस खाद्य महोत्सव का उद्घाटन महाराष्ट्र के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय शेफ विष्णु मनोहर के हाथों होगा।

महोत्सव में महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों के विशेष एवं पारंपरिक व्यंजन उपलब्ध रहेंगे —

  • नागपुर क्षेत्र : साओजी चिकन/मटन रस्सा, ताड़ी पोहा, संतरे से बनी मिठाइयाँ
  • पुणे क्षेत्र : मिसळ पाव, वडा पाव, पुरण पोळी
  • जलगाँव : सेव भाजी, भरता (बैंगन का भरता), केले से बने पकवान
  • मालवण : मालवणी सी-फ़ूड, कोम्बडी वडे, सोल कढ़ी
  • औरंगाबाद : नान-कालिया, डालिंबी उसळ, स्थानीय बिरयानी
  • कोल्हापुर : तांबड़ा रस्सा, पांढरा रस्सा, कोल्हापुरी चिकन/मटन

ये सभी व्यंजन महाराष्ट्र की समृद्ध पाक परंपरा को दर्शाते हैं।


महिला स्वयं सहायता समूह भी होंगे शामिल

सातारा, कोल्हापुर, जलगाँव, पुणे, अमरावती और रायगढ़ जिलों की जिला परिषदों से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूह भी इस आयोजन में भाग ले रहे हैं, जिनके द्वारा तैयार किए गए स्वादिष्ट व्यंजनों का गर्मागर्म आनंद भी लिया जा सकेगा।


सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बच्चों के लिए खास आकर्षण

यह महोत्सव केवल भोजन तक सीमित नहीं है। महाराष्ट्र की कला और संस्कृति को दर्शाने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं।

बच्चों के लिए मनोरंजन खेल और जादू के आकर्षक शो का विशेष आयोजन किया गया है, जिससे पूरे परिवार के लिए यह महोत्सव आनंदमय अनुभव बनेगा।


MTDC स्टॉल पर पर्यटन स्थलों की जानकारी

महोत्सव में महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम (MTDC) का विशेष सूचना स्टॉल भी लगाया जाएगा। यहाँ महाराष्ट्र के ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों की जानकारी दी जाएगी तथा सूचनापत्रक वितरित कर महाराष्ट्र पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा, ऐसा श्रीमती विमला ने बताया।


दिल्लीवासियों को आमंत्रण

महाराष्ट्र के असली स्वाद, संस्कृति और पर्यटन का अनुभव लेने के लिए दिल्ली के नागरिकों से इस तीन दिवसीय खाद्य महोत्सव में बड़ी संख्या में उपस्थित होने की अपील श्रीमती विमला ने की है।

Like, Share and Subscribe

Leave a Reply

Your email address will not be published.Required fields are marked *

You may have missed