fbpx

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में अधिरा ऍण्ड अप्पा कॉफी के फ्लैगशिप कैफे का किया उद्घाटन; ईबीजी ग्रुप का देशव्यापी विस्तार

2026 तक भारत भर में 100 कैफे खोलने का लक्ष्य; हर कप में परंपरा और सततता का संगम

Like, Share and Subscribe

नागपुर, 21 दिसंबर 2025 : मोबिलिटी, हेल्थ, रियल्टी, लाइफस्टाइल, फूड, सर्विसेज, टेक्नोलॉजी और शिक्षा जैसे विविध क्षेत्रों में सक्रिय, तेजी से विकसित हो रहा भारतीय समूह ईबीजी ग्रुप ने अपने फ्लैगशिप प्रोजेक्ट अधिरा ऍण्ड अप्पा कैफे के नागपुर विस्तार की घोषणा की। पूनम चैंबर्स, छिंदवाड़ा रोड, छावनी रोड, बायरामजी टाउन स्थित इस नए कैफे का उद्घाटन केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर गुरुक्कल डॉ. एस. महेश विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने अपने आशीर्वाद से कार्यक्रम को गौरवान्वित किया।

करीब 900 वर्ग फुट में फैला यह कैफे अच्छे भोजन, बेहतरीन कॉफी और सार्थक संवाद की अवधारणा पर आधारित है। नागपुर आउटलेट में वेस्टर्न फ्लेवर और साउथ इंडियन स्वाद का अनोखा फ्यूजन मेन्यू पेश किया गया है, जिसमें डोसा टैकोस, मेदु वड़ा वाफल्स जैसे इनोवेटिव व्यंजन शामिल हैं। अधिरा ऍण्ड अप्पा कैफे में परोसी जाने वाली सभी कॉफी प्रामाणिक साउथ इंडियन फिल्टर कॉफी पर आधारित है, जो ब्रांड की गुणवत्ता और परंपरा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह लॉन्च ईबीजी ग्रुप की उस व्यापक योजना का भी हिस्सा है, जिसके तहत आने वाले महीनों में इंदौर, पुणे, बेंगलुरु और अन्य प्रमुख शहरों में विस्तार किया जाएगा।

उद्घाटन के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने कहा, “अधिरा ऍण्ड अप्पा कैफे परंपरा और नवाचार का एक सुंदर संतुलन प्रस्तुत करता है। प्रामाणिक साउथ इंडियन फिल्टर कॉफी जैसे स्वदेशी स्वाद को बढ़ावा देना और लोगों के लिए सामुदायिक स्थान तैयार करना, स्थानीय उद्यमिता और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मैं टीम को भारत के अन्य शहरों में विस्तार के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”

विस्तार पर टिप्पणी करते हुए ईबीजी ग्रुप के चेयरमैन एवं फाउंडर डॉ. इरफान खान ने कहा,
“नागपुर में यह लॉन्च अधिरा ऍण्ड अप्पा कैफे के राष्ट्रीय विस्तार की यात्रा का अहम पड़ाव है। सततता और प्रामाणिकता के दर्शन पर आधारित इस ब्रांड ने कोच्चि से शुरुआत कर चंडीगढ़, नासिक, हैदराबाद और अब नागपुर तक सफल विस्तार किया है। प्रीमियम कॉफी बीन्स और पारंपरिक तरीकों की तुलना में कम कार्बन उत्सर्जन वाली प्रक्रियाएं इसे ग्लोबल कॉफी चेन का एक प्रामाणिक भारतीय विकल्प बनाती हैं।”

इस अवसर पर अधिरा ऍण्ड अप्पा कैफे के सीओओ श्री करण मेंडन ने कहा, “अधिरा ऍण्ड अप्पा कैफे में हर कप परंपरा, सततता और आपसी जुड़ाव की कहानी कहता है। हैदराबाद में मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद हमें पूरा भरोसा है कि नागपुर का जीवंत समुदाय हमारी परंपरा, नवाचार और प्रामाणिक अनुभवों के अनोखे संगम को अपनाएगा। ईबीजी ग्रुप के सहयोग से हमारा उद्देश्य भारत भर में साउथ इंडियन फिल्टर कॉफी का असली अनुभव पहुंचाना और ऐसे कैफे बनाना है, जहां संस्कृति, स्वाद और समुदाय एक साथ आएं।”

मजबूत शुरुआती प्रतिक्रिया के आधार पर, ईबीजी ग्रुप मार्च 2026 तक 50 से अधिक नए अधिरा ऍण्ड अप्पा कॉफी कैफे खोलने की योजना बना रहा है और दिसंबर 2026 तक 100 आउटलेट्स स्थापित करने का लक्ष्य रखता है। अगले पांच वर्षों में, समूह प्रमुख महानगरों और टियर-2 शहरों में अपनी देशव्यापी मौजूदगी स्थापित करने की योजना रखता है।

Like, Share and Subscribe

Leave a Reply

Your email address will not be published.Required fields are marked *

You may have missed