
NVCC Start - "LET'S SAVE THE WATER TOGETHER" CAMPAIGN
जैसा कि वर्तमान में महाराष्ट्र के कई जिले कम बारिश होने के कारण सूखे की समस्या का सामना कर रहे है। जिसमें से एक नागपुर जिला भी। नागपुर तथा विदर्भ के नागरिकों को पानी की बचत व सही तरीके उपयोग हेतु प्रोत्साहित करने हेतु चेंबर के प्रतिनिधीमंडल ने नागपुर के जिलाधिकारी श्री कुमार जी आर्शीवाद से उनके कार्यालाय में मुलाकात “LET’S SAVE THE WATER TOGETHER” अभियान पत्रक पर हस्ताक्षर के साथ की। इस अवसर पर चेंबर के अध्यक्ष श्री स्वप्निल अहिरकर, पुर्व अध्यक्ष श्री अश्विन प्रकाश जी मेहाड़िया (अग्रवाल) व राज्य स्तरीय व स्थानीय मुद्दे समिती के संयोजक श्री सुरजसिंग ठाकुर प्रमुखता से उपस्थित थे।
चेंबर के अध्यक्ष श्री स्वप्निल अहिरकर ने कहा कि जैसा कि इस वर्ष बारिश बहुत कम होने के कारण सरकार द्वारा महाराष्ट्र के कई जिलो को सूखाग्रस्त घोषित कर दिया गया है। नागपुर प्रशासन द्वारा जिले में पानी बचाने तथा सभी को वर्ष भर पानी मिले इसके लिए निर्देश जारी कर कारगार उपाय किए जा रहे है, जो कि अच्छी बात है। चेंबर ने नैतिक कर्तव्यों का वहन करते हुए इस अभियान की शुरूआत की है। इसके लिए चेंबर से जुड़ी हुई 100 से अधिक व्यापार संगठनों का सहयोग लेते हुए इस अभियान को घर-घर तक पहुंचाकर पानी की बचत व सही उपयोग हेतु जनजागृती करेगे।
चेंबर के श्री अश्विन प्रकाश जी मेहाड़िया (अग्रवाल) ने मा. जिलाधिकारी श्री कुमार जी आर्शीवाद से कहा कि चेंबर चाहता कि नागपुर प्रशासन और चेंबर साथ मिलकर जोरदार तरीके से “LET’S SAVE THE WATER TOGETHER” जनजागृती अभियान को जनता तक लेकर जांए, ताकि वर्तमान में उपस्थित पानी की कमी जैसी दैनिक मूलभूत समस्या से चेंबर और जनता साथ मिलकर इस वर्ष पानी की समस्या का हल निकालने का प्रयास करे ताकि किसी को भी पानी कमी की समस्या से जूझना न पड़े।
मा. जिल्हाधिकारी श्री कुमार जी आर्शीवाद ने चेंबर के इस अभियान की बहुत सराहना की और कहा कि चेंबर के इस अभियान में नागपुर प्रशासन का पूर्ण सहयोग मिलेगा। साथ ही उन्होंने शहर के अन्य व्यापार संगठनों और नागरिकों को इस अभियान से जुड़कर वर्तमान में पानी की ज्यादा से ज्यादा बचत करते हुए सही उपयोग करने को कहा। इस अवसर पर चेंबर उप जिल्हाधिकारी श्री अनुप जी खांडे ने “LET’S SAVE THE WATER TOGETHER” अभियान पत्रक पर हस्ताक्षर कर चेंबर के प्रयासों को सराहा।

