फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने NEET 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

अकोला: शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने NEET 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने NEET की ऑल इंडिया रैंक (AIR) में शीर्ष स्थान हासिल किए हैं।
रविकांत दिवाकर (AIR 55), शिवांश आनंद (AIR 152), दिव्यांश जायसवाल (AIR 173) और साक्षी कुमारी (AIR 192) उन छात्रों में शामिल हैं जिन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। ये उपलब्धियां फिज़िक्सवाला के लर्निंग इकोसिस्टम की उस सुविधा को दर्शाती हैं, जहां छात्र अपनी पसंद और सीखने के तरीके के अनुसार ऑनलाइन कोर्सेज या टेक-इनेबल्ड पीडब्ल्यू विद्यापीठ सेंटर्स के माध्यम से तैयारी कर बेहतर परिणाम हासिल कर रहे हैं।
इसके अलावा, अकोला में छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का जश्न मनाने के लिए एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर यश राठौड़ (AIR 3450) और तनमय मलानी (AIR 4885) सहित कई छात्रों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
रविकांत दिवाकर ने कहा, “अपनी मेहनत का फल मिलते देख मुझे बहुत खुशी हो रही है। पीडब्ल्यू के बैचेज़ ने मेरी सभी उलझनों को दूर करने में मदद की। शिक्षकों ने हर कॉन्सेप्ट को इतनी अच्छी तरह समझाया कि मुझे सिर्फ फॉर्मूले याद नहीं करने पड़े, बल्कि उनके पीछे का लॉजिक भी समझ आया। जब भी किसी कठिन सवाल में अटकता था, तो वीडियो सॉल्यूशंस ने तुरंत सही तरीका समझाया, जिससे मेरा काफी समय बचा।”
शिवांश आनंद ने कहा, “यह स्कोर हासिल करके बहुत अच्छा लग रहा है और मुझे खुशी है कि मेरी मेहनत रंग लाई। मेरे लिए सबसे ज्यादा मदद डेली प्रैक्टिस पेपर्स से मिली। नियमित टेस्ट देने से मुझे समय का सही इस्तेमाल करना और बिना घबराए पेपर हल करना आया। शिक्षकों ने मेरे सभी डाउट्स दूर किए और यह भी बताया कि मैं कहां गलती कर रहा हूं, जिससे मैं असली परीक्षा से पहले उन्हें सुधार सका।”
फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) के संस्थापक और सीईओ अलख पांडे ने कहा, “NEET 2026 की तैयारी करने वाले हर छात्र को मेरी हार्दिक बधाई। आपने इस सफर में जो मेहनत, अनुशासन और समर्पण दिखाया है, वह सराहनीय है। जिन छात्रों ने आज अपनी सफलता हासिल की है, उन्होंने इसे पूरी मेहनत से कमाया है। और जो इस बार अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाए, उनसे मैं यही कहना चाहूंगा कि यह परीक्षा आपकी पूरी क्षमता या आपके भविष्य की पहचान नहीं है। आपके सामने आगे बढ़ने के कई अवसर हैं और यह सफर का केवल एक पड़ाव है।”
फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) का NEET कोचिंग मॉडल छात्रों को आसान, किफायती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर आधारित है। इसके तहत डेली प्रैक्टिस क्वेश्चन्स, वीडियो सॉल्यूशंस के साथ मॉक टेस्ट, 24×7 डाउट रेजोल्यूशन और AI-पर्सनलाइज़्ड रिविजन जर्नी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, ताकि हर छात्र, चाहे वह किसी भी शहर या पृष्ठभूमि से हो, अपनी तैयारी को सही दिशा में आगे बढ़ा सके।
इस वर्ष लगभग 20 लाख छात्रों ने NEET (UG) 2026 की परीक्षा दी, जिनमें से 11.21 लाख उम्मीदवार विभिन्न अंडरग्रेजुएट मेडिकल प्रोग्राम्स में प्रवेश के लिए क्वालिफाई हुए।

