fbpx

अध्ययन में हुआ खुलासा, शराब छुड़ाने वाली दवा कोरोनावायरस से लड़ने में मददगार

कोरोना के प्रकोप के बीच हर किसी की नजरें कोरोना की वैक्सीन और दवा पर टिकी हैं। ऐसे में अध्ययन में खुलासा हुआ है कि शराब छुड़ाने वाली दवा कोरोनावायरस से लड़ने में मददगार है।

Like, Share and Subscribe

कोरोना के प्रकोप के बीच हर किसी की नजरें कोरोना की वैक्सीन और दवा पर टिकी हैं। ऐसे में अध्ययन में खुलासा हुआ है कि शराब छुड़ाने वाली दवा कोरोनावायरस से लड़ने में मददगार है।

एक नए अनुसंधान के मुताबिक शराब की लत छुड़ाने वाली दवा डाइसलफिराम के उपयोग से सार्स- कोव-2 से निजात पाने में मदद मिल सकती है। रूस में नेशनल रिसर्च यूनिवर्सिटी हायर स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (एचएसई) के अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि संभावित इलाज के लिए कोरोना वायरस के संरचनामत्मक तत्वों को चुना जाना चाहिए जिनमें विकास के दौरान परिवर्तन की संभावना कम हो।

अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि उत्परिवर्तन के प्रतिरोधी होने के अलावा एम प्रो कोरोना वायरस को रोकने में भी बड़ी भूमिका निभाता है जिसका मतलब है कि इसका अवरोध शरीर के अंदर वायरस को कमजोर करने या इसे पूरी तरह रोकने में सक्षम है। संभावित दवाओं को अमेरिकी खाद्य एवं दवा प्रशासन (एडीए) की तरफ से मंजूर दवाओं के डेटाबेस से लिया गया।

अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि शराब की लत छुड़ाने वाली दवा डाइसलफिराम सार्स कोव-2 से दो तरीके से लड़ता है। उन्होंने कहा कि पहला यह सह अवरोधक है और दूसरा यह कोविड-19 के लक्षणों को भी रोकता है जैसे यह घटे ग्लूटाथियोन को रोकने में काफी मदद करता है जो एक महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट है।


Like, Share and Subscribe

Leave a Reply

Your email address will not be published.Required fields are marked *