जून में बहाल हो सकती है प्रीमियर लीग फुटबॉल, खिलाड़ियों का हुआ कोरोना टेस्ट
प्रीमियर लीग खिलाड़ियों और स्टाफ की कोरोना वायरस के लिये जांच हो चुकी है जिसमें छह लोग कोविड-19 के पॉजिटिव पाये गये।इन छह में वाटफोर्ड के डिफेंडर एड्रियन मरियप्पा भी शामिल हैं। मास्टर्स ने शुक्रवार को बीबीसी स्पोर्ट से कहा,‘‘हमने पहला कदम उठा लिया है। खिलाड़ियों को फिर से ट्रेनिंग मैदान पर देखना प्रशंसकों सहित सभी के लिये अच्छा है।

