व्होक्सवॅगन इंडिया ने छत्रपति संभाजीनगर में नई डीलरशिप शुरू की

Mr Nitin Kohli, Brand Director, Volkswagen India, along with Mr Ruturaj Deshmukh, Managing Director, Volkswagen Chhatrapati Sambhajinagar at the inauguration of new dealership
• महाराष्ट्र में वोल्क्सवैगन इंडिया के नेटवर्क में 17 सेल्स शोरूम और 16 सर्विस आउटलेट हुए।
• इस नई डीलरशिप में एक समर्पित स्पेयर्स और सर्विस सुविधा के साथ स्टैंडअलोन सेल्स शोरूम है। यहाँ 40 प्रोफेशनल काम करेंगे।
• छत्रपति संभाजीनगर में सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल वोल्क्सवैगन वर्टुस है, जो पूरे पोर्टफोलियो की सेल में लगभग 65 प्रतिशत का योगदान देता है।
• वोल्क्सवैगन ने छत्रपति संभाजी नगर में एक ही दिन में 10 कारों की मेगा-डिलीवरी भी की। कंपनी ने इस शहर में अपनी 3,643 वीं कार डिलीवर की।
• पहले 50 ग्राहकोंको एक वर्ष का सर्विस वैल्यू पैकेज निःशुल्क प्रदान किया जाएगा।
छत्रपति संभाजीनगरः वोल्क्सवैगन इंडिया ने छत्रपति संभाजीनगर, महाराष्ट्र में नई डीलरशिप शुरू की है। इस नई डीलरशिप के साथ महाराष्ट्र में ब्रांड का नेटवर्क 17 सेल्स और 16 सर्विस आउटलेट्स तक पहुँच गया है।
छत्रपति संभाजीनगर में वोल्क्सवैगन के नए आउटलेट में 4 कार डिस्प्ले होंगे, जिनमें ब्रांड के प्रमुख मॉडलों, नई टायगुन, टेरॉन आर-लाईन, नई लॉन्च की गई टेरॉन लाईफ और भारत की सबसे चहेती प्रीमियम सेडान, वर्टुस का डिस्प्ले किया जाएगा। इस डीलरशिप के मैनेजर श्री रुतुराज देशमुख हैं तथा यहाँ पर ग्राहकों की सेवा के लिए 40 प्रोफेशनल्स की टीम मौजूद होगी। यह नई डीलरशिप ग्राहकों को असाधारण अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
वोल्क्सवैगन इंडिया क्षेत्र में प्रीमियम जर्मन इंजीनियर्ड कारों की बढ़ती मांग को पूरा कर रहा है। वर्टुस पिछले कुछ सालों से वोल्क्सवैगन का सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल बना हुआ है। शहर में ब्रांड की कुल सेल में यह मॉडल लगभग 65 प्रतिशत का योगदान देता है। वोल्क्सवैगन ने नई डीलरशिप के उद्घाटन के साथ छत्रपति संभाजी नगर में एक ही दिन में 10 कारों की मेगा डिलीवरी भी की। इसके साथ ही कंपनी ने शहर में अपनी 3,643वीं कार डिलीवर की। ब्रांड का यह विस्तार ग्राहकों को जीएनसीएपी 5 स्टार सेफ्टी रेटेड कारें और टेरॉन जैसे वोल्क्सवैगन के विश्वप्रसिद्ध मॉडल उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है।
इस नए शोरूम के उद्घाटन के अवसर पर वोल्क्सवैगन इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर, श्री नितिन कोहली ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र वोल्क्सवैगन इंडिया के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। छत्रपति संभाजीनगर का हमारे लिए विशेष महत्व है क्योंकि यह हमारी फ्लैगशिप एस.यू.वी, टेरॉन आर-लाईन और हमारी लेटेस्ट 5-सीटर प्रीमियम एस.यू.वी, टेरॉन लाईफ का निर्माण स्थल भी है। उच्च क्षमता वाले बाजारों में ग्राहकों की बढ़ती इच्छाओं के साथ हम अपनी कारों की उपलब्धता बढ़ाने और ग्राहकों को ओनरशिप का बेहतरीन अनुभव प्रदान करने पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। इस नए टचपॉईंट के साथ हम ग्राहकों को वोल्क्सवैगन की ग्लोबल स्टैंडर्ड की इंजीनियरिंग, सुरक्षा और ड्राईविंग परफॉर्मेंस प्रदान करने के लिए उत्साहित हैं।’’
श्री रुतुराज देशमुख, मैनेजिंग डायरेक्टर, वोल्क्सवैगन छत्रपति संभाजीनगर ने कहा, ‘‘हम वोल्क्सवैगन इंडिया के साथ पार्टनरशिप करके बहुत उत्साहित हैं। छत्रपति संभाजीनगर में हम प्रीमियम ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करेंगे। हमारी प्रशिक्षित और ग्राहकों पर केंद्रित टीम के साथ हम अपने ग्राहकों को सेल्स और ओनरशिप का बेहतरीन अनुभव प्रदान करेंगे। हम क्षेत्र में वोल्क्सवैगन के फुटप्रिंट बढ़ाने और ग्राहकों के साथ स्थायी संबंधों का विकास करने के लिए आशान्वित हैं।’’
वोल्क्सवैगन इंडिया क्वालिटी, सेफ्टी और रिलायबिलिटी के ग्लोबल स्टैंडर्ड्स के अनुरूप ओनरशिप एक्सपीरियंस प्रदान करता है। वोल्क्सवैगन के प्रोडक्ट्स और सर्विसेज के लिए नजदीकी वोल्क्सवैगन शोरूम से संपर्क करें या www.volkswagen.co.inपर विजिट करें।
छत्रपति संभाजीनगर में नई वोल्क्सवैगन डीलरशिप का पता:
वोल्क्सवैगन छत्रपति संभाजीनगर(शोरूम) – तनिष्क, प्लॉट नं. 1, मुकुंदवाड़ी, एन-2, सिडको-431001
वोल्क्सवैगन छत्रपति संभाजीनगर(वर्कशॉप) – प्लॉट नंबर सी-4, चिल्कलथाना एमआईडीसी, सागर रिज़ॉर्ट के पास, छत्रपति संभाजी नगर – 431006

