fbpx

क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन ने खरीफ 2026 के लिए छह नेक्स्ट-जेनरेशन इनोवेशन पेश किए

मुंबई : भारतीय कृषि के सामने मौसम की अनिश्चितता, कीट एवं रोगों के बदलते स्वरूप तथा बढ़ती उत्पादकता की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड ने खरीफ 2026 सीजन के लिए छह अत्याधुनिक कृषि उत्पाद लॉन्च किए हैं।

कंपनी के अध्यक्ष एवं व्यवस्थापकीय संचालक  अंकुर अग्रवाल ने कहा, “नवाचार ऐसा होना चाहिए जो किसानों की खेतों में आने वाली वास्तविक समस्याओं का व्यावहारिक, सरल और किफायती समाधान प्रदान करे। ये छह नई तकनीकें किसानों की उत्पादकता, लाभप्रदता और दीर्घकालिक कृषि स्थिरता बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं।

“क्रिस्टल ने सोयाबीन फसल के लिए पेटेंट तकनीक आधारित ‘सामोरियन’ खरपतवारनाशी तथा मक्का के लिए ‘टाकुरो’ संयुक्त खरपतवारनाशी लॉन्च किया है। ये दोनों उत्पाद घास एवं चौड़ी पत्ती वाले खरपतवारों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर फसल की बेहतर वृद्धि में सहायक हैं।

धान की फसल के लिए कंपनी ने ‘ज़ेबेरिया’ और ‘मैक्सेंट्रा’ नामक दो अत्याधुनिक फफूंदनाशी उत्पाद बाजार में उतारे हैं। ये उत्पाद फफूंद एवं जीवाणुजनित रोगों पर प्रभावी नियंत्रण प्रदान कर फसल को स्वस्थ रखने, अनाज की गुणवत्ता सुधारने और उत्पादन बढ़ाने में मदद करते हैं।

कपास की फसल के लिए स्मार्ट ट्रिपल एक्शन तकनीक पर आधारित ‘वाल्ट्रुवा’ कीटनाशक लॉन्च किया गया है, जो रस चूसने वाले कीटों पर तेज, व्यापक और लंबे समय तक प्रभावी सुरक्षा प्रदान करता है। इसके साथ ही कंपनी ने GreenAg तकनीक आधारित ‘KGR-T’ ऑर्गेनिक स्मार्ट न्यूट्रिशन सॉल्यूशन भी पेश किया है। यह उत्पाद पोषक तत्वों के उपयोग की दक्षता बढ़ाकर फूल एवं फलधारण में सुधार करने तथा फसल की सहनशीलता बढ़ाने में सहायक है।

क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन के ब्रांड्स बिजनेस विभाग के मुख्य व्यवसाय अधिकारी सोहित सत्यवली ने कहा कि विभिन्न कृषि-जलवायु क्षेत्रों में व्यापक फील्ड परीक्षण के बाद विकसित किए गए ये उत्पाद किसानों और चैनल पार्टनर्स को अधिक सक्षम एवं समग्र समाधान उपलब्ध कराएंगे।

कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि वह भविष्य में भी सतत कृषि, जिम्मेदार फसल संरक्षण और आधुनिक कृषि तकनीकों के माध्यम से भारतीय किसानों को सशक्त बनाने के अपने संकल्प पर कायम रहेगी |

Like, Share and Subscribe

Leave a Reply

Your email address will not be published.Required fields are marked *