गूगल फॉर इंडिया कार्यक्रम में बोले सुंदर पिचाई, भारत में 75 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगी कंपनी
गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने कहा, ‘‘आज मैं ‘गूगल फॉर इंडिया डिजिटलीकरण कोष’ की घोषणा करते हुए रोमांचित महसूस कर रहा हूं। इस पहल के तहत हम अगले पांच से सात साल में भारत में 10 अरब डालर यानी 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।

