fbpx

NEET

NEET रिजर्वेशन मामले पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा- आरक्षण मौलिक अधिकार नहीं

गुरुवार को आरक्षण के मामले में बड़ी टिप्पणी करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आरक्षण कोई बुनियादी अधिकार नहीं है. तमिलनाडु में NEET पोस्ट ग्रेजुएशन रिजर्वेशन मामले पर सुनवाई करते हुए अदालत ने ये बात कही. इसी के साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के कई राजनीतिक दलों द्वारा दाखिल याचिका को स्वीकार करने से इनकार कर दिया.