अब गृहमंत्रालय हुआ सख्त, राजीव गांधी फाउंडेशन समेत तीन ट्रस्ट की फंडिंग की होगी जांच
केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रवक्ता की ओर से ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी गई। गृह मंत्रलाय के ट्वीट के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक अंतर-मंत्रालय कमेटी का गठन किया है, जो कि राजीव गांधी फाउंडेशन, राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट और इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट की जांच करेगी।

