पुलिस-क्राइम-पॉलिटिक्स के सहारे गैंगस्टर बने विकास दुबे का ऐसा अंत होना ही था
राजनीति और पुलिस प्रशासन में गहरी पैठ रखने वाले विकास को आखिर अपने पापों की सजा मिल गई। कानपुर हत्याकांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे निश्चित रूप से राजनीति और अपराध के सामंजस्य का जीता जागता प्रमाण है। विकास दुबे का पूरा इतिहास इस तथ्य की गवाही दे रहा है।

