fbpx

कोविड-19 : देश में पिछले 24 घंटे में 6,767 मामले सामने आए, 147 लोगों की मौत हुई

देश में रविवार को लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के मामलों में काफी बढ़ोतरी देखी गई जहां पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 6,767 नये मामले सामने आए और 147 लोगों की मौत हो गई।

Like, Share and Subscribe

नयी दिल्ली। देश में रविवार को लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के मामलों में काफी बढ़ोतरी देखी गई जहां पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 6,767 नये मामले सामने आए और 147 लोगों की मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक संक्रमण के कुल मामले 1,31,868 हो गए जबकि बीमारी के कारण मरने वालों की संख्या 3,867 पर पहुंच गई है।

मंत्रालय के बुलेटिन के मुताबिक 73,560 लोगों का उपचार चल रहा है जबकि 54,440 लोग स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘करीब 41.28 प्रतिशत मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।’’ कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

Like, Share and Subscribe

Leave a Reply

Your email address will not be published.Required fields are marked *