fbpx

Unlock 1 के 23वें दिन रामदेव लाये कोरोना की दवाई, सरकार ने माँगी सफाई

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु ने मंगलवार को कहा कि अगर बेंगलुरु में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ते रहे तो शहर में लॉकडाउन लागू किया जा सकता है। मंत्री ने पत्रकारों से कहा, ‘अगर आने वाले दिनों में भी हालात ऐसे ही रहे तो हमें लॉकडाउन के बारे में सोचना पड़ेगा।’

Like, Share and Subscribe

देश में कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों के बीच बीमा नियामक इरडाई ने मंगलवार को स्वास्थ्य और सामान्य बीमा कंपनियों को इजाजत दी कि वे कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ बीमा आवरण देने वाली छोटी अवधि की स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी जारी कर सकती हैं। नियामक ने एक परिपत्र में कहा कि कोविड-19 महामारी से समाज के सभी तबके को बीमा संरक्षण देने के लिए यह विचार किया गया कि खासतौर से कोविड-19 बीमारी के लिए स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी वक्त की मांग है। भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (इरडाई) ने कहा कि सभी बीमाकर्ताओं (जीवन, सामान्य और स्वास्थ्य) को दिशानिर्देशों के तहत कोविड-19 के लिए छोटी अवधि के लिए स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों की पेशकश करने की अनुमति है। परिपत्र के अनुसार छोटी अवधि की पॉलिसियों को कम से कम तीन महीने के लिए और अधिकतम 11 महीने के लिए जारी किया जा सकता है। तीन महीने से कम अवधि की पॉलिसी जारी करने की इजाजत नहीं दी गई है। दिशानिर्देशों के मुताबिक तीन महीने और ग्यारह महीने के बीच पॉलिसी की अवधि महीनों के गुणक में होगी। परिपत्र में कहा गया है कि ये पॉलिसी किसी व्यक्ति को या समूह को दी जा सकती है

Like, Share and Subscribe

Leave a Reply

Your email address will not be published.Required fields are marked *