धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा इतने बढ़ गये हैं कि पाठ्य पुस्तकें भी नकली छपने लगी हैं
यूपी बोर्ड में एनसीईआरटी की किताबें चलती हैं। पर उत्तर प्रदेश में फुटकर प्रकाशकों को कमीशन न मिलने के कारण कुछ प्रकाशक अवैध तरीके से ये किताबें छापने के धंधे में कूद पड़े हैं। ये लोग हल्के एवं सस्ते कागज पर एनसीईआरटी की किताबें छापते हैं।

